प्रधानमंत्री को लेकर फिर पूर्व आईएएस अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने जाने क्या किया टिप्पणी

 


कोरोना वायरस के मुद्दे पर बीते दिवस देश कई राज्यों के जिलों के जिलाधिकारीयों से सीधे वार्ता को लेकर पूर्व आईएएस अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने जरिए ट्यूटर प्रधानमंत्री पर सवाल खड़ा किया है। अपने ट्यूटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है कि कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने बीते मंगलवार को उन राज्यों के मुख्यमंत्रियों और जिलों के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट से बात की थी, जहां कोरोना के दूसरी लहर का काफी प्रभाव पड़ा है। उन्होंने मुख्यमंत्रियों और डीएम से जिलों व राज्यों को कोरोना से बचाने की बात की। लेकिन मीटिंग के दौरान ही पीएम नरेंद्र मोदी की जुबान फिसल गई और उन्होंने कह दिया कि तेजी से पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़ें। पीएम मोदी से जुड़ा यह वीडियो भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है और उनके वीडियो को लेकर पूर्व आईएएस अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने भी ट्वीट किया है।


पूर्व आईएएस अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया और उनपर तंज कसते हुए कहा कि जुबान फिसलने का मामला भी हो सकता है। बता दें कि इस मीटिंग के दौरान पीएम मोदी के साथ-साथ गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे।



Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस