मौसम विज्ञानियों का अनुमान जौनपुर सहित पूर्वांचल के इन 15 जिलों में वर्षात के आसार गर्मी से मिलेगी राहत



यूपी के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया है। बिहार की सीमा से सटे पूर्वांचल के कई जिलों में सुबह-सुबह हल्‍की बारिश हुई। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि इस बदलाव का विस्‍तार जल्द ही पूर्वांचल और मध्‍य उत्‍तर प्रदेश के कई जिलों में दिख सकता है। प्रदेश के करीब 15 जिलों में बारिश की संभावना है। अनुमान है कि इन जिलों में करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के तेज झोंके चल सकते हैं। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। हालांकि मौसम विभाग ने फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की है। 

जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है उनमें गोरखपुर, बस्‍ती, महराजगंज, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, मऊ, बलिया, आजमगढ़, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, जौनपुर, सोनभद्र, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्‍तमी, बाराबंकी, गोंडा, अयोध्‍या, अंबेडकरनगर और सुल्‍तानपुर शामिल हैं। 


गर्मी से मिलेगी राहत
पिछले कई दिनों से इन जिलों में काफी तेज धूप और गर्मी पड़ रही है। लोगों को काफी उमस का सामना करना पड़ रहा था। मौसम के बदलाव से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के ऊपर हो गया था। मंगलवार को सीजन में अभी तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस