बिजली संकट को लेकर सपाईयों का ज्ञापन हल नहीं हुआ तो होगा आन्दोलन



जौनपुर। नगर क्षेत्र में बिजली की समास्या जबरदस्त कटौती एवं लो वोल्टेज की समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी नगर कमेटी ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए समस्या के तत्काल निराकरण की मांग किया है। सपा नेताओ ने कहा कि इस समय जब भीषण गर्मी से आम जनता बेहाल बिलबिला रही है ऐसे समय में बिजली की जबरदस्त कटौती जिम्मेदारो की लापरवाही मानी जा सकती है। 
इस समस्या के चलते नगर वासियों की आम दिनचर्या काफी अस्त-व्यस्त हो गई है 
  साथ ही सपा जनों ने चेतावनी भी दिया कि समस्या का  जल्द से जल्द निस्तारण नहीं हुआ तो समाजवादी लोग आंदोलन के लिए बाद्य होंगे। मांग पत्र  देने वालो मेंनगर अध्यक्ष कमालुद्दीन अन्सारी, मुकेश यादव , अनिल यादव , अज़मत अली  , अरूण कुमार यादव , अज़ीज़ फरीदी, नेहाल निषाद, मो०फहीम, अभिषेक मौर्या आदि शामिल रहे। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस