हर हाल में बाईपास मार्ग 25 जून तक चालू कर दिया जाए - मनीष कुमार वर्मा डीएम



जौनपुर । वर्षात के कारण कस्बा गौराबादशाहपुर में यातायात समस्या तथा रोज लगने वाले भयंकर जाम की समस्या से आवाम को निजात दिलाने के लिए अब खुद जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा कमर कस ली है इसी को दृष्टिगत रखते हुए मंगलवार की दोपहर बाद अचानक गौराबादशाहपुर से गुजरे बाईपास का निरीक्षण करने पहुंचे निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभय यादव एई और जेई कुतुबुद्दीन को निर्देशित किया कि हर हालत में 25 जून तक बाईपास को चालू कर भारी वाहनों का आवागमन बाईपास से करवाना शुरू करें। ताकि गौराबादशाहपुर कस्बे में प्रस्तावित चौड़ीकरण कार्य और नाली का निर्माण कर सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा सके। ताकि गौराबादशाहपुर कस्बे में लगने वाले जाम से मुक्ति मिल सके। डीएम के अचानक निरीक्षण के वजह से कर्मचारियों में अफरा तफरी मची रही डीएम के निर्देश के बाद बाईपास के निर्माण कार्य में काफी तेजी भी देखी गई।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ