डीएम ने सड़क पर चलवाया गैता तो पीडब्लूडी के अधिकारी हिले,फिर जानें क्या दिया निर्देश


जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने आज निर्माणाधीन सड़क एन-एच 56 के साथ 
विकास खण्ड मड़ियाहूं स्थित रजमलपुर औरैला मार्ग का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्य की प्रगति के साथ सड़क कार्य की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर सुधीर सिंह को निर्देशित किया कि शिवापार एवं पकड़ी के पास बने अंडरपास की सर्विस रोड 10 दिन के भीतर बना दी जाए, जिससे जाम की समस्या में कमी आ सके । उन्होंने मटेरियल की सप्लाई,जमीन विवाद के संबंध में जानकारी प्राप्त की और कहा कि 15 अगस्त 2021 तक प्रत्येक दशा में सड़क निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाए। 
इसके बाद जिलाधिकारी ने विकास खंड मड़ियाहूं  में जिला पंचायत द्वारा बनाई गई रजमलपुर से औरैला मार्ग  का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क खुदवाकर सड़क की गुणवत्ता की जांच की। जेई अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि 19.90 लाख की लागत से बनी बनाई गई है, जिलाधिकारी द्वारा एक्सईएन पीडब्ल्यूडी जैनुराम को निर्देशित किया कि सड़क की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने जेई को निर्देशित किया कि सड़क की पटरी बनाने का कार्य शुरू किया जाए। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी राजकुमार द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ