पीयू में पौधरोपण कर कोरोना संक्रमण से मृत लोगों को दी गई श्रद्धांजलि


जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में कोरोना संक्रमण से मृत लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए सी वी रमन छात्रावास तथा एकलव्य चौराहे के बीच वटवृक्ष तथा पीपल के  10 से अधिक पौधे लगाए गए। इसका शुभारंभ गुरुवार को  विश्वविद्यालय की  कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस.मौर्य ने किया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफ़ेसर निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि कोरोना काल में मृत आत्माओं की शांति के लिए वटवृक्ष लगाकर उन्हें हम सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं l आज धरती पर जीवन को बचाने के लिए पेड़ लगाने के साथ जल, वायु और मिट्टी को नुकसान पहुंचाने वाली सभी गतिविधियों को बंद करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाने के साथ-साथ इसमें पानी देने की भी व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी ताकि जल्द ही फल फूल सके। इस अवसर पर सहायक कुलसचिव अमृत लाल जी, बबीता सिंह, डॉ के एस तोमर, प्रो.अजय द्विवेदी, प्रो. विक्रम देव शर्मा, डॉ. राज कुमार, डॉ मनोज पांडेय, डॉ. अभिषेक भारद्वाज, डॉ.इंद्रेश गंगवार,  डॉ मनीष प्रताप सिंह, डॉ सुरेंद्र कुमार सिंह समेत श्री लक्ष्मी प्रसाद मौर्य,  श्री लाल बहादुर और अन्य शिक्षकों एवं कर्मचारी  शामिल थे।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस