डीएम ने सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लान्ट का किया निरीक्षण,शहर में कहीं कूड़ा दिखा तो खैर नहीं


जौनपुर।  जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लान्ट कुल्हनामऊ का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मशीने बन्द मिली जिस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। ए-टू-जेड कंपनी के निशांत रघुवंशी द्वारा अवगत कराया गया कि बरसात में बिजली एवं कूड़ा गीला होने की समस्या कारण मशीने बन्द है, जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा की मशीनें लगातार चलती रहनी चाहिए, जिससे कूड़ो का अधिक से अधिक निस्तारण किया जा सके। उन्होंने अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व राजकुमार द्विवेदी को निर्देशित किया कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट में आईपी बेस्ड सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए और उसकी मॉनिटरिंग की जाए। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया है कि लगातार शहर से कूड़ा उठाया जाए, शहर में कहीं भी कूड़ा दिखने न पाए।
 इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, सफाई निरीक्षक हरिश्चंद्र यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस