जौनपुर में टूरिज्म विकास की है बेहतर सम्भावना - टूरिज्म वैलफेयर एसोसिएशन


 जौनपुर।मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में पर्यटन विकास के लिए ’’ टूरिज्म वैलफेयर एसोसिएशन वाराणसी ’’ के साथ बैठक कर जौनपुर को वाराणसी टूरिस्ट सर्किट में शामिल करने की बात कही गयी। उन्होंने कहा कि जौनपुर में प्राचीन और मध्यकालीन काल की विशिष्ट ऐतिहासिक धरोहरें जैसे महर्षि यमदाग्नि का आश्रम, शाही किला, शाही पुल, अटाला मस्जिद और चैकियां माता मन्दिर, शहीद स्मारक एवं प्राकृतिक सौन्दर्य से भरपूर गुजर ताल स्थित है।
इस अवसर पर जौनपुर टूरिज्म पर आधारित प्रस्तुतीकरण किया गया। वाराणसी से आये हुए एसोसिएशन के सदस्यों ने शाही किला, शाही पुल, अटाला मस्जिद और राजा जौनपुर की हवेली का भ्रमण का फीडबैक और कई सुझाव दिया व बताया कि जनपद जौनपुर में पर्यटन की आपार सम्भावनायें है, हम लोगों का प्रयास रहेगा कि वाराणसी आने वाले देशी और विदेशी पर्यटकों को जौनपुर लाया जाये। एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता द्वारा मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला के इस सकारात्मक पहल और सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। भ्रमण एवं कार्यक्रम का संचालन जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव सिंह ने किया, प्रस्तुतीकरण डीएसटीओ आर डी यादव ने किया, इस अवसर पर एसडीएम सदर नितीश सिंह भी मौजूद रहे। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस