एचएस का शव उसके घर में संदिग्ध हालत में मिला, हत्या या आत्महत्या पुलिस जांच में जुटी



जौनपुर। जिले के थाना खुटहन क्षेत्र स्थित ग्राम भटपुरा में शनिवार की रात हिस्ट्रीशीटर युवक का शव उसके कमरे में संदिग्ध स्थिति में पाया गया। परिवार के लोगों ने आत्महत्या का रूप दिए जाने का आरोप लगाया है। वारदात स्‍थल पर शव साड़ी के फंदे के सहारे दीवार में लगी खूंटी से लटकता मिला। हलांकि घटना स्थल के साक्ष्य आत्महत्या को लेकर संदेह पैदा कर रहे है। पुलिस छानबीन कर रही है।कमरे में पड़ी चारपाई और जिस खूटी से फांसी पर लटकना बताया जा रहा है दोनो के बीच पांच  फिट का अन्तर है। ऐसी परिस्थिति में स्पष्ट प्रतीत होता है कि घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है।  परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम परीक्षण हेतु भेज दिया है।
उक्त गांव निवासी 42 वर्षीय यदुनाथ उर्फ डेबई गौतम स्थानीय थाने का हिस्ट्रीशीटर रहा है। उसके खिलाफ कई संज्ञेय अपराधों में मुकदमा दर्ज है।परिजनों का आरोप है कि वह शनिवार की शाम मछ्ली बनाकर सभी लोगों ने खाया और रोजाना की भांति कमरे में सोने चला गया। उसके साथ उसका 12 वर्षीय पुत्र डब्लू भी बगल चारपाई पर सोया हुआ था उसकी पत्नी और दो पुत्रियां घर के बाहर द्वार पर सोयी हुई थीं। आधी रात के बाद लघु शंका के लिए डब्लू उठा तो पिता का शव साड़ी के फंदे से धड़ हवा में और घुटने तक पैर चारपाई पर पड़ा दिखा। पिता को ऐसे हालात में देखते ही वह शोर मचाने लगा। मौके पर आस पास के लोग जमा हो गये। फंदा खोलकर शव नीचे उतारा गया। पुलिस अभी सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है मौत आत्महत्या है अथवा हत्या इस संदर्भ में अभी कुछ नहीं बोल रही है। 
 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस