मड़ियाहूं में गरजी गोली हमलावर गिरफ्तार, पुलिस छानबीन में जुटी ,कस्बे में दहशत



जौनपुर। थाना मड़ियाहूं स्थित कस्बा में दबंग अपराधी द्वारा मड़ियाहूं व्यापार मंडल के अध्यक्ष को लक्ष्य कर गोली चलाई गई संयोग था कि  जिसेको लक्ष्य कर गोली चलाई गई वह बाल बाल बच गया। गोली चलने की सूचना पर सक्रिय पुलिस ने तुरंत गोली चलाने वाले को गिरफ्तार कर लिया है गोली चलाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। 
बता कि मड़ियाहूं कस्बा निवासी राशिद अहमद व्यापार मंडल के पदाधिकारी है इनके बड़े भाई नसीम अहमद हिन्दुस्तान अखबार के मड़ियाहूं के पत्रकार है और जौनपुर प्रेस क्लब के तहसील अध्यक्ष है। रासिद को लक्ष्य करके दबंग एवं अपराधी प्रवृत्त के इफ्तेखार उर्फ डब्बू ने फायर झोंक दिया संयोग था कि रासिद बाल बाल बच गये घटना की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर हमलावर इफ्तेखार डब्बू को असलहा के साथ दबोच लिया और हवालत में डाल दिया है।तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस छानबीन कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस