नवागत एसपी को दबंगो की चुनौती,जमीनी विवाद को लेकर राड से पीट कर युवक की हत्या


जौनपुर। जनपद में नवागत पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात मीडिया से पहली मुलाकात में जमीनी विवाद के चलते बढ़ते अपराध को गम्भीरता से लेने का ऐलान किया।अपने अधीनस्थ पुलिस जनों को अपनी मंशा से अवगत भी कराया। दूसरे दिन मुंगराबादशापुर की पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कितना अमल किया यह तो जांच का बिषय होगा लेकिन थाना मुंगराबादशापुर क्षेत्र स्थित कस्बा में ही थाना से लगभग 5 सौ मीटर की दूरी पर स्थित मुहल्ला पकड़ी में आज जमीनी विवाद को लेकर राम आसरे पटेल नामक 45 वर्षीय व्यक्ति की राड से पीट कर हत्या कर दिया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे राजेश प्रजापती एवं शनी प्रजापती घर से फरार हो गये है घटना की सूचना पर थाना प्रभारी, सीओ एवं अपर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गये है।
हत्या काण्ड से गुस्साये बड़ी संख्या में पटेल समाज के लोग लाशा को रख कर पुलिस के खिलाफ नारे बाजी करते हुए लाश को पोस्ट मार्टम के नहीं दे रहे है बल्कि उच्चाधिकारियों को बुला रहें है। पुलिस का कहना है अभी तहरीर नहीं दिया गया है तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा। हलांकि हत्यारे नामजद है पुलिस हत्यारों की तलाश में गयी है। इस हत्या काण्ड से इलाके में दहशत कायम हो गया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस