युवाओं व महिलाओं को मतदाता बनाने हेतु चलेगा अभियान,जानें क्या है सरकारी प्लान



जौनपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देशन में स्वीप कार्यक्रम के सम्बंध में एक मीटिंग अपर जिला अधिकारी/उपजिला निर्वाचन अधिकारी राम प्रकाश की अध्यक्षता में हुई। जिसमें चुनाव आयोग द्वारा निर्देशित गाइड लाइन के अनुसार स्वीप कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा हुई।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत 18 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके युवाओं को व महिलाओं को मतदाता बनाने हेतु विशेष जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने ने बताया कि जनपद जौनपुर में एक हज़ार पुरुष पर 885 महिला वोटर हैं। जबकि जनसंख्या की दर से एक हज़ार पुरुष पर एक हज़ार से अधिक महिलाओं का रेशियों हैं। इसलिए महिलाओं व युवाओं को वोटर बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए निर्वाचन साक्षरता क्लब, चुनाव पाठशाला व मतदाता जागरूकता फ़ोरम को भी सक्रिय करने का निर्देश दिया। 
मीटिंग में प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश चतुर्वेदी, स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं मंगलेश दुबे, बदलापुर अमिताभ यादव, मछलीशहर अंजनी कुमार सिंह, केराकत चन्द्र प्रकाश पाठक, अतिरिक्त जिला अधिकारी प्रदीप, तहसीलदार सदर ज्ञानेन्द्र सिंह व केराकत राम सुधार राम, खण्ड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय जय कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस