यूपी में बड़े बदलाव की संभावनायें हुई प्रबल, मंत्रिमंडल में फेरबदल की तैयारी


उत्तर प्रदेश के तेज हुए सियासी घटनाक्रम में गुरुवार को अचानक दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। योगी आदित्यनाथ आज शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिलेंगे। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार और संगठन में जरूरी बदलाव को देखते हुए मुख्यमंत्री का यह दौरा बेहद अहम हैं। इस बीच भाजपा की सहयोगी अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल ने भी अमित शाह से मुलाकात की है।
उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं और भाजपा नेतृत्व उसके पहले सामाजिक, राजनीतिक और संगठनात्मक स्तर पर खुद को चाक-चौबंद करने में जुटा हुआ है। कोरोना की दूसरी लहर में जनता की प्रतिक्रिया, विधायकों व संगठन का फ़ीडबैक और पंचायत चुनाव के नतीजों को पार्टी नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है। वह समय रहते जरूरी बदलाव की तैयारी में है। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिल्ली पंहुचे है। दिल्ली आने से पहले आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संगठन महामंत्री सुनील बंसल के साथ बैठक की थी।
डेढ़ घंटे तक हुई दोनों की बात
सूत्रों के अनुसार केंद्रीय नेतृत्व राज्य में जरूरी बदलाव करने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से व्यापक विचार-विमर्श कर रहा है। सबसे पहले अमित शाह से मुख्यमंत्री की मुलाकात इसी का संकेत है। नेतृत्व सारी परिस्थितियों पर मुख्यमंत्री की राय जानना चाहता है। सूत्रों के अनुसार लगभग डेढ़ घंटे की मुलाकात में शाह और आदित्यनाथ के बीच सभी मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई है।

आज पीएम मोदी से मिलेंगे योगी
अब मुख्यमंत्री आज शुक्रवार को सुबह पौने 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद दोपहर साढ़े 12 बजे उनकी मुलाकात भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से होगी। सूत्रों का कहना है कि मोदी और शाह से मुलाकात के बाद भाजपा अध्यक्ष मुख्यमंत्री को जरूरी निर्देश देंगे। इस बीच भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। सूत्रों का कहना है कि उत्तर प्रदेश में किए किए जाने वाले संभावित बदलाव को लेकर यह बैठक महत्वपूर्ण है।

अनुप्रिया चाहती हैं पार्टी के लिए योगी कैबिनेट में जगह
इस बीच भाजपा की सहयोगी अनुप्रिया पटेल ने भी गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। अनुप्रिया की मुलाकात आदित्यनाथ की मुलाकात के ठीक बाद हुई है। दरअसल राज्य मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार में अनुप्रिया अपने दल का कोटा बढ़ाना चाहती हैं। अभी उनका एक राज्य मंत्री है और वह दो मंत्री और चाहती हैं। राज्य में विधानसभा चुनाव के पहले सामाजिक समीकरणों में अपना दल की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस