गोली मारकर बदमाश मोटरसाइकिल लूट कर हो गये फरार, पुलिस अब लीक पीटने में जुटी


जौनपुर। जनपद के थाना सरपतहां क्षेत्र स्थित करीमपुर विन्द गांव के पास हौसला बुलंद बेखौफ बादमाशो ने युवक को गोली मारकर उसकी बाइक लूटकर फरार हो गये। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल युवक को अस्पताल भेजने के बाद लूटेरों की तलाश में जुट गयी है। 

मिली जानकारी के अनुसार थाना खेतासराय क्षेत्र के मनेक्षा गांव का निवासी दीपू पुत्र शम्भू 23 वर्ष अपने बाइक से सरपतहां थाना क्षेत्र के पलिया गांव में अपने किसी रिश्तेदार के घर जा रहा था। वह जैसे करीमपुर विन्द गांव के नहर पुलिया पर पहुंचा तो बदमाशो ने उसे गोली मारकर उसकी बाइक लूटकर फरार हो गये। गोली युवक के पेट में लगी है। घायला अवस्था में दीपू तड़प रहा था गोली की आवाज सुन कर ग्रामीण घटना स्थल पर गये और पुलिस को सूचित किया। घटना स्थल का निरीक्षण थाना प्रभारी सहित सीओ शाहगंज ने किया। घायल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।  

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस