कामान्ध बृद्ध ने बच्चे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, थाना में मुकदमा दर्ज तलाश जारी


जौनपुर। जनपद के थाना बरसठी क्षेत्र स्थित ग्राम मंगरमु में कामान्ध बहसी दरिन्दा 78 वर्षीय वृद्ध द्वारा नौ वर्षीय बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने की घटना सामने आते ही पूरे इलाके में कामान्ध बृद्ध के खिलाफ कड़ी पुलिसिया कार्यवाही की अपेक्षा की जा रही है। हलांकि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कुकर्मी बृद्ध की तलाश के साथ जांच शुरू कर दिया है।
खबर है कि गांव निवासी 9 वर्षीय बालक विगत मंगलवार को घर के पास गाय चरा रहा था। तभी  पड़ोस का वृद्ध उसे पीठ खुजलाने के बहाने घर में बुला लिया। घर अन्दर आने पर वृद्ध ने बच्चे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। किसी तरह से वह रोते चिल्लाते घर पर भाग कर आया। अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दिया तो उसके होश उड़ गये।
 परिजन जब इस बात को पूंछने के लिए वृद्ध के घर पहुँचे तो वह झगड़ा कर अमादा फौजदारी हो गया और जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर वृद्ध गोविंद मिश्रा के खिलाफ धारा 377, 342, 506 व लैंगिक अपराध बालक संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस घटना की तरह तरह की चर्चाएं हो रही है। हलांकि मुकदमा लिखे जाने के बाद अपराधी घर से फरार हो गया है पुलिस तलाश कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस