सामाजिक चेतना से ही हो सकता है बाल श्रम का उन्मूलन: प्रो. निर्मला एस. मौर्य


बाल श्रमिकों के लिए सरकार की अनेक कल्याणकारी योजनाएं: कुलदीप सिंह

जौनपुर। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर महिला अध्ययन केंद्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के सहयोग से  बाल श्रम समस्या एवं समाधान विषय पर एक दिवसीय वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो.निर्मला एस मौर्य ने कहा कि सामाजिक चेतना अभिप्रेरणा एवं जागरूकता के माध्यम से बाल श्रम का उन्मूलन किया जा सकता है।
मुख्य वक्ता सहायक श्रमायुक्त, जौनपुर कुलदीप सिंह ने बाल श्रम के विधिक प्रावधानों एवं सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। स्वागत भाषण एवं परिचय प्रो वंदना राय, समन्वयक महिला अध्ययन केंद्र एवं आभार ज्ञापन सहायक कुलसचिव बबिता सिंह ने दिया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ. राकेश कुमार यादव ने किया। तकनीकी सहयोग डॉ शशिकांत यादव ने दिया।
इस कार्यक्रम में प्रो. मानस पांडेय, प्रो. विक्रम देव शर्मा, प्रो देवराज सिंह डॉ. मनोज मिश्र डॉ. अमित यादव, डॉ. अखिलेश शर्मा, डॉ. उदयभान यादव, डॉ. पुनीत धवन, डॉ. रमाशंकर यादव, डॉ. श्रीनिवास तिवारी, डॉ. अवधेश कुमार मौर्य, डॉ संगीता मौर्य, डॉ एखलाक खान, डॉ संतोष पांडे, डॉ विनय कुमार वर्मा, सुमित सिंह, सत्यम सुंदरम मौर्य, बृजमोहन गुप्ता के साथ साथ बड़ी संख्या में प्राध्यापक कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वयंसेवक तथा छात्र उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस