निर्माणाधीन ओवर ब्रिज का निरीक्षण कर डीएम ने जानें क्या दिया कड़ा निर्देश


जौनपुर। जनपद मुख्यालय पर स्थित सिटी स्टेशन के पास जौनपुर मिर्जापुर मार्ग पर वर्षो से  निर्माणाधीन ओवर ब्रिज को जून के अन्तिम सप्ताह तक चालू कराने का संकल्प लेकर कार्य को गति देने में जुटे जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सिटी रेलवे स्टेशन के निकट निर्माणाधीन रेल उपरगामी सेतु का स्थलीय निरीक्षण किया गया। और कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।   निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सेतु को 30 जून 2021 तक प्रत्येक दशा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्य कर रहे मजदूरों की संख्या कि जानकारी प्राप्त की और उप परियोजना प्रबंधक सेतु निर्माण खंड जौनपुर जयप्रकाश गुप्ता को निर्देशित किया कि मजदूरों की संख्या बढ़ाकर कार्य कराया जाए। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जौनपुर को नाली साफ-सफाई कराए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर ठेकेदार सुधीर त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस