भाजपा जनों ने टीका करण अभियान का किया निरीक्षण


जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन के निर्देश पर नगर अध्यक्ष शहर दक्षिणी अमित कुमार श्रीवास्तव ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटघरा का निरीक्षण कर मरीजों के बेहतर इलाज और टीकाकरण की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को मरीजों के उपचार में तथा टीकाकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और कोरोना प्रोटोकाल के आधार पर लोगों का उपचार करने के निर्देश दिए।
 उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। संक्रमण के बचाव के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों और तीमारदारों को मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग कराने और साफ-सफाई का खास तौर पर ध्यान रखने के निर्देश दिए।
 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी को टीकाकरण के कार्यों में गति लाने और लक्ष्य को 100% पूर्ण कराना सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। 
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर धर्मेश कुमार पटेल को संगठन द्वारा हस्त निर्मित मास्क और सैनिटाइजर भी वितरण करने हेतु प्रदान किया गया।
 इस अवसर पर जिला मंत्री/ मॉनिटरिंग प्रमुख जौनपुर दक्षिणी रविंद्र सिंह "दादा", नगर महामंत्री सतीश सिंह "त्यागी", राजेश गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव, सुमित शुक्ला, डॉ. कमलेश निषाद, भाजपा नेत्री श्रीमती रागिनी सिंह, राजेश कनौजिया, दीपक मिश्रा, शुभम निषाद, कटघरा शक्ति केंद्र संयोजक पंकज श्रीवास्तव "एडवोकेट", आईटी सेल के अंकित गुप्ता, सुधांशु विश्वकर्मा, स्वास्थ्य केंद्र के फार्मासिस्ट देवेश कुमार मौर्य, स्टाफ नर्स श्रीमती दुर्गा यादव, एएनएम विमला देवी, सीमा यादव, विद्यावती, पूनम यादव, बिंदु देवी, अभिषेक सिंह, महेश आदि रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस