जिला जज एवं डीएम ने जेल का किया निरीक्षण जेल में कैन्टीन चालू करने दिया आदेश


जौनपुर। जिला जज मदन पाल सिंह एवं जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा जिला जेल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न बैरकों में जाकर कैदियों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। बंदियो से पूछा गया कि उन्हें किसी प्रकार की समस्या तो नहीं है, बंदियो द्वारा जेल में कैंटीन को चालू करने का अनुरोध किया गया, जिस पर जेल अधीक्षक एस. के पांडेय को निर्देशित किया कि कल से कैंटीन को चालू कर दी जाए। पाकशाला में जाकर बनाए गए खाने की गुणवत्ता की जांच की गयी और बंदियो से भी फीडबैक लिया गया। जेल अस्पताल के निरीक्षण के दौरान भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य एवं चिकित्सकों तथा दवा की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जनपद न्यायधीश द्वारा विधिक सहायता के सम्बंध में भी बंदियों को जानकारी दी गई।
 इस अवसर पर मुख्य दंडाधिकारी विकास, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय कुमार, जेलर राजकुमार उपस्थित रहे।
                                              

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ