उपकरणीय तकनीक पर पांच दिवसीय राष्ट्रीय ई-कार्यशाला आयोजित उद्घाटन बजरिए कुलपति होगा


जौनपुर।वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित रसायन विज्ञान विभाग, रज्जू भैया संस्थान के द्वारा पांच दिवसीय राष्ट्रीय ई-कार्यशाला का आयोजन 25जून से 29 जून के मध्य किया जा रहा है । 'रसायन विज्ञान में उपकरणीय तकनीक' 'इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्निक इन केमिकल साइंस' विषयक कार्यशाला में एमएससी और पीएचडी रसायन तथा अंतर विज्ञान विषय के छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं। ऑनलाइन आयोजित होने वाली इस कार्यशाला में देश के 25 राज्यों से 820 से ज्यादा प्रतिभागी पंजीकरण कर चुके हैं।
कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला मौर्य का मार्गदर्शन प्राप्त होगा जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डॉ शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ के कुलपति प्रो. राणा कृष्ण पाल सिंह का उद्बोधन होगा। कार्यशाला के संयोजक डॉ नितेश जायसवाल ने बताया की इस कार्यशाला में देश विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों के 11 विषय विशेषज्ञ विभिन्न वैज्ञानिक उपकरणों और मशीनी तकनीकों के बारे में छात्र छात्राओं को जानकारी देंगे। उद्घाटन सत्र के बाद दूसरे सत्र में आईआईटीआरएम के डॉ धीरज सिंह व बीएचयू के प्रोफेसर मृत्युंजय पांडे का व्याख्यान रमन स्पेक्ट्रोस्कोपी व फ्लोरोसेंस स्पेक्ट्रोस्कॉपी पर होगा।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस