ब्लाक प्रमुख के चुनाव में कई इतिहास हुए कायम, सपा पर भारी पड़ी भाजपा,ये चुने गए प्रमुख


जौनपुर।  जनपद में क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव प्रक्रिया के तहत मतदान और मत गणना जहां जिला प्रशासन शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में सफल रहा वहीं पर चुनाव परिणाम ने कई इतिहास रचने का भी काम किया है। सत्ता पक्ष से लेकर कई दिग्गज नेताओ को मुंह तक की खानी पड़ी है।
यहां बता दे कि जनपद के एक मात्र मंत्री ने अपने विधानसभा क्षेत्र के सभी तीनो ब्लाक करंजाकला, खुटहन और शाहगंज सोंधी पर भाजपा का एक तरफा फहराने में सफल रहें। तो शाहगंज सोंधी ब्लाक पर तो जिला पंचायत चुनाव परिणाम का असर खास नजर आया सपा की संख्या अधिक होने के बाद भी सपा विधायक एवं पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई को करारी सिकस्त उनके ही शिष्य के द्वारा मिली है। यहां बता दे कि जिला पंचायत के चुनाव में शैलेन्द्र यादव ललई पर पार्टी प्रत्याशी के साथ धोखा करने का आरोप लगा था इससे नाराज बीडीसी सदस्यों इन्हें हार का स्वाद चखा कर हिसाब किताब बराबर कर दिया है।


करंजाकला ब्लाक पर सरकार में राज्य मंत्री गिरीश चन्द यादव ने अपने परिवार की महिला को लड़ा कर बड़े अन्तर से चुनाव जीतने में सफल रहे है। इतना ही नहीं अपने विधानसभा क्षेत्र के खुटहन ब्लाक पर भी जा सपा का गढ़ माना जाता है भाजपा का कब्जा कराने में सफल रहे है।
नामांकन प्रक्रिया से पहले अर्ध रात्रि में जलालपुर विकास खण्ड के प्रमुख को लेकर भाजपा के दो विधायको समर्थको में हुई मारपीट के बाद आज मतगणना के बाद का परिणाम ने बताया कि भाजपा के विधायक ने भाजपाई विधायक को धूल चटा दिया है। यहां स्पष्ट कर दे कि भाजपा प्रत्याशी के रूप में केराकत विधायक दिनेश चौधरी की भयेहू चुनाव लड़ रही थी। भाजपा से ही जफराबाद विधायक हरेन्द्र प्रताप सिंह नकल माफिया एवं शराब तश्कर बेदीराम को टिकट दिलाना चाह रहे थे टिकट न मिलने पर निर्दल बागी बना कर चुनाव लड़ा दिया।यहां खूनी जंग भी हुई अन्त में जफराबाद विधायक हरेन्द्र प्रताप सिंह ने बेदीराम के परिवार की निर्दल प्रत्याशी बदामा देवी को चुनाव जिताने में सफल रहे। इस तरह भाजपा विधायक को हराने में भाजपा विधायक की भूमिका रही है। धर्मापुर ब्लाक में सपा ने अपना परचम लहराया यहां पर जफराबाद विधायक से नाराज क्षेत्र के बीडीसी सदस्यों ने खुल कर सपा का साथ दिया और संकेत 2022 के चुनाव का दे दिया है। इसी तरह बाहुबली नेता एवं पूर्व सांसद धनन्जय सिंह के गढ़ में इसबार भाजपा ने जीत दर्ज कराया है। जबकि यहां पर अब तक धनन्जय सिंह का सिक्का चलता था। हां सिरकोनी ब्लाक में धनन्जय सिंह के समर्थक चुनाव जीते इससे संकेत मिलता है कि इस ब्लाक में बाहुबली का असर रहा है।

सभी विकास खण्डों में निर्वाचित ब्लाक प्रमुखों की सूची निम्नवत है।
1- धर्मापुर,  विमलेश यादव
2- सिकरारा, संजय सिंह
3- सिरकोनी,  बंशराज सिंह
4- सुजानगंज, उषा शुक्ला
5- बदलापुर, अशोक यादव
6- मुंगराबादशापुर, सत्येंद्र सिंह फंटू
7- खुटहन, बृजेशा यादव
8- सुइथाकला, विद्या तिवारी
9- सोंधी से मंजू सिंह
10- रामपुर,  नीलम सिंह
11- करंजाकला पूनम यादव
12- मछलीशहर, गोपेश यादव
13- मड़ियाहूं,  रेखा यादव
14 - जलालपुर, बदामा देवी
15- मुफ्तीगंज,उषा देवी
16- महराजगंज, मान्डवी सिंह

इसके अलांवा निर्विरोध चुने गये पांच प्रमुखों का नाम है।
1- रामनगर, तारादेवी
2- बरसठी अनिल शुक्ला
3- केराकत,  सरोजा देवी
4- डोभी , विद्या देवी
5- बक्शा,  मनोज कुमार यादव 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस