पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने मारो गोली घायल अस्पताल में कर रहा जीवन मौत से संघर्ष पुलिस जांच में जुटी


जौनपुर । कोतवाली शाहगंज क्षेत्र अन्तर्गत बीबीगंज चौकी स्थित अरगूपुर कलां गांव निवासी युवक को बीबीगंज बाजार से घर लौटते समय रामपुर मोड़ के समीप पुरानी रंजिश को लेकर दबंग बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को चिकित्सालय में भर्ती कराया।
बीबीगंज चौकी क्षेत्र के अरगूपुर कला गांव निवासी 24 वर्षीयअजय अग्रहरि पुत्र प्रेमचंद अग्रहरि स्थानीय बीबीगंज बाजार में चाट की दुकान चलाता है। शाम दुकान बंद कर घर लौटते समय रामपुर मोड़ के पास घात लगाकर बैठे बदमाशों ने पुरानी रंजिश को लेकर गोली मार दी और मौके से फरार हो गए । गोली की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
परिजनों ने आनन-फानन में इलाज हेतु चिकित्सालय लाये ।जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। कोतवाली पुलिस घटना के बाबत मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस