बसपा सपा केवल ब्राह्मण समाज के हितैषी बनने का नाटक कर रहें है - केशव प्रसाद मौर्य



उत्तर प्रदेश के अन्दर अब चुनावी साल में बसपा द्वारा ब्रह्मण कार्ड खेलते ही सभी राजनैतिक दल इस समय ब्राह्मण समाज को पटाने में जुट गये है इसी क्रम में प्रदेश सरकार की उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बसपा पर अपनी टिप्पणी करते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी ब्राह्मणों की हितैषी बनने का दिखावा कर रही है लेकिन इसमें दोनों ही दल नाकामयाब रहेंगे। चुनाव आते ही ये दल सक्रिय हो जाते हैं और ड्रामा शुरू कर देते हैं। जनता इस बात को समझती है, इसका माकूल जवाब विधानसभा चुनाव 2022 में देगी।

केशव ने बसपा की प्रबुद्ध संगोष्‍ठी को नाटक बताया, सपा पर भी साधा निशाना

डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बसपा की तरफ से जगह-जगह हो रही प्रबुद्ध संगोष्ठी को नाटक करार दिया। सपा पर भी उन्‍होंने निशाना साधा। कहा कि ब्राह्मणों का प्रयोग सिर्फ वोट बैंक के लिए यह दल करता है। चुनाव के बाद एक ऐसा कार्य ये दल ऐसा नहीं करते, जिससे कह सकें कि वह ब्राह्मण समाज के शुभचिंतक हैं। वास्तव में ये दल जनता के सुख-दुख से गायब रहते हैं। सत्ता इनका एक मात्र लक्ष्य है। दूसरी तरफ भाजपा सभी क्षेत्रों में विकास कार्यों को बढ़ाने में लगी है। जाति धर्म से ऊपर उठकर सब का साथ, सब का विकास और सब का विश्वास के सिद्धांत पर आगे बढ़ रही है। यही वजह है कि विपक्षी दल बौखलाए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस