पीयू महिला अध्ययन केंद्र द्वारा महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, दी गयी राखी बनाने की ट्रेनिंग


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में महिला अध्ययन केंद्र के अंतर्गत  बदलापुर में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आने वाले त्योहार रक्षाबंधन के अवसर के लिए राखी बनाने का प्रशिक्षण रविवार को शास्त्री मौर्य द्वारा दिया गया । इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य  ने ऑनलाइन उन लोगों से बातें की और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया। कुलपति जी ने कहा कि आप लोग अच्छी तरह से प्रशिक्षण में प्रतिभाग कीजिए आपको विश्वविद्यालय में प्लेट फॉर्म दिया जाएगा,जहां आप अपने हाथ से बनाए हुए राखी को उचित दामों पर बेच सकेंगे और उसका लाभ सीधा आपको मिल सकेगा ।
प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओं में भीम समूह से संगीता रेशमा मन भावती रेखा प्रमिला अंबेडकर समूह से सोनल, साधना ,सविता ,सोनी ,गुलशन समोसे मीना, सुमित्रा ,संगीता, सरिता, राखी बनाने की ट्रेनिंग लीं और उनमें बहुत उत्साह भी दिखा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस