प्रदेश के सभी अधिकारियों के लिए सीएम का जानें क्या है शख्त आदेश,कड़ाई से पालन का निर्देश


सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि वरिष्ठ अधिकारी अपने कार्यालय में रोजाना दो घंटे बैठकर जनता  की समस्याएं सुनें और उसका जल्द समाधान कराएं। सीएम खुद भी अब रोजाना जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुन कर समाधान करवा रहे हैं।  शनिवार को उन्होंने मुख्यमंत्री आवास पर बाहर से आए फरियादियों को बुलवा लिया और सबके पास जाकर  उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समाधान कराने का निर्देश दिया। सीएम ने कहा कि सभी अधिकारी जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए।
 इस बीच  अधिकारियों को सुबह दस से बारह बजे तक कार्यालय में बैठने को कहा गया है। इसमें प्रदेश के सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव तथा सचिव व अन्य अधिकारी शामिल हैं। उनके काम की समीक्षा  मुख्यमंत्री कार्यालय से की जाएगी। सीएम सोमवार को विधिवत जनता दर्शन का आयोजन करते हैं और इसके अलावा बाकी दिन भी वह पीड़ितों से अपने आवास पर मिल कर उनकी समस्याओं का समाधान कराते हैं। वह चाहते हैं कि अधिकारी पूरी गंभीरता से आम जनता की मुश्किलों का निराकरण कराएं। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस