11 हजार बोल्टेज करंट की चपेट में आने से झुलसे दो बच्चो की मौत, एक का उपचार अस्पताल में चल रहा, ग्रामीणो में विभाग के खिलाफ गुस्सा





जौनपुर। थाना मछलीशहर क्षेत्र स्थित कौरहां गांव में छत पर खेल रहे तीन मासूम बच्चे अचानक विद्युत विभाग द्वारा छत के उपर से खींचे गये 11 हजार बोल्टेज लाईन की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गये है। जिसमें एक बच्ची सहित दो की मौके पर ही मौत की खबर है। जबकि एक जिला अस्पताल में जीवन मौत के बीच संघर्ष रत बताया जा रहे है। 
इस घटना के बाद ग्रामीण जनों ने बिजली विभाग की लापरवाहियों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्यवाई का अश्वासन देकर प्रदर्शन खत्म कराया है। बताते है बिजली से झुलसे बच्चो का प्राथमिक उपचार कराने के बाद उन्हे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बच्चे की हालत नाजुक बतायी जा रही है। मिली खबर के अनुसार बिजली विभाग द्वारा भजन साहू के मकान से सटा कर 11 हजार बोल्टेज की लाइन बनाया है जो मकान में लगी पाइप से महज एक फिट की दूरी पर स्थित है। 11 हजार बोल्टेज का करंट पाइप में प्रवाहित था बच्चे खेलते हुए पाइप को पकड़ लिये और दुर्घटना हो गई। करंट से झुलसी परी 02 साल पुत्री भजन साहू और प्रतीक 05 साल पुत्र विकास घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिये। जबकि प्रिन्स 09 साल पुत्र श्याम गम्भीर रूप से जला है और अस्पताल में जीवन मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। इस घटना से गुस्साए ग्रामीण बिजली विभाग के खिलाफ नारे बाजी करते हुए प्रयागराज मार्ग जाम करने जा रहे थे तभी एसडीएम और सीओ सहित थाना प्रभारी मौके पर पहुंच कर जाम होने से रोका और बिजली विभाग के खिलाफ विधिक कार्यवाई का आश्वासन दिया है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ