साइकिल यात्रा के जरिए सपा के युवाओं ने भरी 2022 की हुंकार


 जौनपुर। सपा नेता स्व.जनेश्वर मिश्र के जयंती पर विधानसभा मल्हनी के अंतर्गत छबीलेपुर बाजार से सैकड़ों समाजवादी समर्थकों ने सपा नेता आनंद यादव, पंकज यादव व पवन यादव "लोहिया" संयुक्त नेतृत्व में निकाली साइकिल यात्रा, यह साइकिल यात्रा छबिलेपुर बाजार से क्रमशः करंजाकला, मनवल, जेठपुरा, भैसनी, मल्हनी बाजार, अफलेपुर, आदमपुर, दक्खिनपट्टी, बबरखां, ईश्वरीसिंह नेवादा, रामपुर बाजार,चकमिरमिरापुर, भटेवरा होते हुए छबिलेपुर इंटर कॉलेज मैदान में समाप्त हुई।
इस मौके पर पवन यादव लोहिया ने कहाकि यह साइकिल यात्रा मौजूदा सरकार में हो रहे किसानों पर नौजवानों पर छात्र गरीब मजलूम पर जुल्म के खिलाफ एक सांकेतिक यात्रा है, और यह साइकिल यात्रा सरकार को जनता की तरफ से जवाब है की अब समाजवादी इस दमनकारी सत्ता को उखाड़ फेंकने के लिए सत्ता में आने वाले है, स्व. पंडित जनेश्वर मिश्रा जी के जयंती पर यह यात्रा पूरे प्रदेश में भारी जन आक्रोश का संकेत है, और आज की इस यात्रा से सरकार में बैठे लोगों की बेचैनी बढ़ चुकी है और उन्हें एहसास हो चुका है कि बस कुछ दिन ही शेष है जब वह सत्ता से बेदखल कर दिए जाएंगे।
इस मौके पर मुख्य रूप से आलोक यादव पूर्व प्रधान, जितेंद्र यादव, समाजवादी गायक गोरख यादव समेत सैकड़ो समाजवादी कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे,  अंत पंकज यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ