दिल्ली में हुई हैवानियत के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च



जौनपुर । दिल्ली कैंट इलाके के एक श्मशान घाट में मासूम बच्ची से कथित रेप के बाद हत्या कर परिवार को बिना बताए उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। नाबालिग लड़की का उसके माता-पिता की सहमति के बिना रविवार रात ओल्ड नंगल श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया था। मां के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर श्मशान घाट के पुजारी को गिरफ्तार कर लिया गया।आज जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में कैंडल मार्च निकाला।मार्च का नेतृत्व कर रहे  फैसल हसन तबरेज ने कहा की दिल्ली में 9 साल की मासूम के साथ हैवानियत के बाद हत्या बेहद शर्मनाक है। दिल्ली में कानून-व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की जरुरत है। दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा मिलनी चाहिए।न्याय की इस लड़ाई में कांग्रेस परिवार की हर सदस्य पीड़ित परिवार कई हर संभव मदद करने के लिए तैयार है। उक्त अवसर पर प्रमुख रुप से प्रदेश सचिव धर्मेंद्र निषाद, राकेश उपाध्याय,पंकज सोनकर,अजय सोनकर,तौकीर खान,जावेद खान बाबू, राजकुमार गुप्ता, देवेंद्र मौर्या, बबलू गुप्ता, मुकेश पांडे, अमन सिन्हा, बब्बी खान,रोहित पांडे, सुनील बिंद, प्रमोद निषाद, इकबाल हुसैन आदि उपस्थित रहे।संचालन विकास तिवारी ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस