बेरोजगार के लिए अच्छी खबर : होमगार्ड में 30 हजार महिलाओ के भर्ती की तैयारी


होमगार्ड विभाग में 30 हजार महिला कर्मियों की भर्ती की तैयारी है। विभाग ने इसके लिए एक प्रस्ताव तैयार कर लिया है जिस पर जल्द मुख्यमंत्री कार्यालय निर्णय लेगा। विभाग में पिछले काफी समय से बड़े पैमाने पर पद खाली हैं। इन पदों को महिला अभ्यर्थियों से भरने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। हालांकि इन खाली पदों में बड़ी संख्या पुरुषों की है, लेकिन महिला सुरक्षा और सरकार के मिशन शक्ति अभियान के मद्देनजर इन पदों को महिलाओं से भरने पर विचार किया जा रहा है। 
सूत्रों का कहना है कि इसको लेकर मुख्यमंत्री के सामने प्रस्तुतीकरण भी हो चुका है। दरअसल होमगार्ड विभाग में कुल स्वीकृत पदों की संख्या 1,18,348 है। पर मौजूदा समय में लगभग 86 हजार होमगार्ड ही महकमे में हैं। हर साल तीन से चार हजार रिटायर भी हो रहे हैं। विभाग में लंबे समय से भर्ती भी नहीं हुई है। ऐसे में विभाग की ओर से न सिर्फ इन पदों को भरने का प्रस्ताव सरकार के सामने रखा गया है बल्कि इनको महिला अभ्यर्थियों को देने की तैयारी है।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस