भाजपा ने हटाया इन जिलो के जिलाध्यक्ष को, जानें क्या है आरोप




उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने तीन जिलों में नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। पंचायत चुनाव में गड़बड़ी और संगठन के कार्यक्रम व गतिविधियों में निष्क्रियता के चलते तीनों जिलों के जिलाध्यक्ष हटाए गए हैं।

पंचायत चुनाव में गड़बड़ी और निष्क्रियता के चलते कुछ अन्य जिलों में भी जिलाध्यक्षों को हटाकर वहां नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर विचार चल रहा है।

गोंडा में निवर्तमान जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी को हटाया गया है। मेरठ में अनुज राठी को हटाया गया है। इटावा में अजय धाकरे को हटाया गया है। अब गोंडा में अमर किशोर कश्यप, मेरठ में विमल शर्मा और इटावा में संजीव राजपूत को भाजपा ने जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ