बिकरू काण्ड के आरोपी को गाड़ी में बांध कर गाड़ी पलटा कर मारा गया था- सतीश चन्द मिश्रा



जौनपुर। प्रबुध वर्ग सम्मेलन में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ने कहा कि बीजेपी सरकार में ब्राह्मण समाज का सबसे ज्यादा उत्पीड़न किया गया है। आने वाले विधानसभा चुनाव में ब्राह्मण समाज बीजेपी को सत्ता से बाहर करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा और सपा कोई फर्क नहीं है इनका चेहर कुछ और है मुखौटा कुछ और है , असली चेहरा यह है कि इनके सरकार में ब्राहमण और दलित वर्ग पर अत्याचार हो रहा है।

प्रदेश में 16 प्रतिशत ब्राह्मण समाज के लोग 2007 की तरह ही 2022 में मायावती को सीएम बनाएंगे। कानपुर के बिकरू कांड के आरोपी को बांधकर गाड़ी पलटा कर मारा गया है। बीजेपी सरकार में कानून का नहीं, बल्कि पुलिस का गुंडाराज चल रहा है। उन्होंने कहा कि 2007 में बीएसपी ने सत्ता में आते ही ब्राह्मण समाज के लोगों को बड़े मंत्रालय दिए।


15 एमएलसी बनाए और 35 को मंत्री बनाया गया था। मगर भाजपा सरकार सिर्फ उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है। जनता से कोई लेना देना नहीं है। सपा में तो गुंडों की फौज है। उन्हें जनहित से कोई लेना देना नहीं है।

सतीश मिश्रा के पहुंचने पर घंटा-घड़ियाल के बीच तिलक लगाकर और माला पहनाकर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सम्मेलन में उमड़ी भीड़ को देख गदगद सतीश मिश्रा ने अपने सम्बोधन में कहा कि बीजेपी का असली चेहरा बीएसपी सामने ला रही है, जिससे बीजेपी सरकार बीएसपी से डर गई है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस