जर्जर दीवार गिरने से मलबे में अधेड़ सहित जानवरो की दम घुटने से हुई मौत

जौनपुर । जर्जर दीवार ढहने से उसके मलबे में दबकर उसमें रहे अधेड़ की मौत हो गई। वहीं, अंदर बंधी छह जानवर भेड़ और बकरे के भी मलबे में दब जाने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, सरपतहा थाना क्षेत्र के डीहअसरफाबाद गांव निवासी सिंधु पाल(55 ) का रिहायशी छप्पर था, जिसके चारो तरफ मिट्टी की कच्ची दीवारें बनी हुई थीं। यह दीवारें काफी जर्जर हो चुकी थी। बीती रात सिंधु पाल घर के बरामदे में सो रहे थे। यहीं बगल में छह जानवर भेड़ और बकरा भी बंधा हु्आ था।
इस दौरान अचानक दीवार ढह गई। जिसके मलबे में दबकर सिंधु पाल समेत सभी जानवर भेड़ और बकरे भी दब गये। दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिजन और पड़ोस के लोग पहुंच गए। उन्होंने मलबे को हटाकर सभी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक सभी की मौत हो गई थी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस