एम.ए.जनसंचार एवं पत्रकारिता पाठ्यक्रम में छःसितम्बर से होगा सीधा प्रवेश



मीडिया क्षेत्र में कैरियर तलाशने वाले ले सकते हैं प्रवेश


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में संचालित एम ए जनसंचार विषय में 1 सितंबर से सीधे प्रवेश के लिए प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने इस बार पाठ्यक्रम की फीस को कम कर दिया है।

विश्वविद्यालय परिसर में संचालित एमए जनसंचार पाठ्यक्रम में स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थी सीधे प्रवेश ले सकते हैं। कोविड-19 को देखते हुए इस साल भी डायरेक्ट एडमिशन की सुविधा विद्यार्थियों को मिली हुई है। विभागाध्यक्ष डॉ मनोज मिश्र ने बताया कि जनसंचार पाठ्यक्रम में प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, वेब मीडिया, विज्ञापन, जनसंपर्क, वीडियो प्रोग्राम प्रोडक्शन, इंटरनेशनल कम्युनिकेशन, मीडिया मैनेजमेंट, फोटोग्राफी समेत विभिन्न विषयों को पाठ्यक्रम में सम्मिलित किया गया है। विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम मीडिया इंडस्ट्री के अनुरूप होने से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में सहायक साबित होगा।

विश्वविद्यालय परिसर में 1998 से जनसंचार पाठ्यक्रम की शुरुआत हुई थी। मीडिया की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जनसंचार पाठ्यक्रम तैयार किया गया । समय-समय पर पाठ्यक्रम को मीडिया संस्थानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अपग्रेड किया जाता है। विभाग के पूर्व छात्र देश के बड़े मीडिया समूहों में पत्रकार से लेकर संपादक के पदों पर भी अपनी सेवा दे रहे हैं। राष्ट्रीय से क्षेत्रीय पत्रकारिता में विभाग के विद्यार्थियों ने अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस