जमीन के लिए भाई बना भाई का दुश्मन, प्रशासन से पीड़ित ने लगाया गुहार


जौनपुर। भाई के हिस्से की जमीन पर जबरिया बगुन्डई कब्जा कर रहे दंबग भाई के निर्माण कार्य के जरिए कब्जा किये जाने का मामला प्रकाश में आया है हलांकि कि शिकायत के आधार पर मामले को संज्ञान में लेते हुए मुख्य राजस्व अधिकारी राजकुमार द्विवेदी ने बजरिये तहसील प्रशासन एवं पुलिस काम को रोकवा दिया है। 
यहां बता दे कि जनपद के तहसील केराकत स्थित ग्राम सभा मथुरापुर निवासी आनन्द कुमार दीक्षित ने सीआरओ को शिकायती पत्र देते हुए अपने सगे भाई सुशील कुमार दीक्षित को दबंग करार देते हुए कहा कि हमारे हिस्से की जमीन पर जबरिया निर्माण कर कब्जा कर रहा है मना करने पर अमादा फौजदारी है। धमकी दे रहा है कि माता पिता की तरह तुम्हे भी खत्म कर दिया जायेगा। 
शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए सीआरओ ने विधिक कार्यवाई करते हुए जबरिया हो रहे निर्माण कार्य को रोकने का आदेश तहसील  एवं थाना केराकत को दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस