विकास कार्यो की समीक्षा करते हुए डीएम मनीष कुमार ने अधिकारियों को दिया यह शख्त आदेश,


जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मिटिंग हाल में विकास कार्यो की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास की विस्तार से समीक्षा की गयी और निर्देश दिया गया की पुर्ण हो गए कार्यो की सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध करा दी जाये।  उन्होंने विस्तार से  पशुपालन, मनरेगा, कृषि विभाग, समाज कल्याण विभाग, सिचाई विभाग, विद्युत विभाग की समीक्षा की । जिलाधिकारी ने अधि. अभियंता सिचाई को निर्देश दिया कि नहरों में पानी टेल तक पहुँचाया जाए। उन्होंने कहा कि पीएमजीएसवाई एवं पीडब्लूडी के तहत बनाई जा रही सड़को का निमार्ण कार्य समय से पूर्ण करा लिया जाए। उपनिदेशक कृषि को  निर्देश दिया कि बाढ़ से हुई फसलों के नुकसान का आकलन बीमा कंपनी से कराना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि जनपद में खाद की कमी किसी भी दशा में न हो। 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनूपम शुक्ला, जिला विकास अधिकारी बी.बी. सिंह, जिला अर्थ एवं  संख्या अधिकारी आर.डी यादव सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस