सिंगरामऊ रियासत की राजमाता का आज लम्बी बीमारी के चलते निधन,इलाके में छाया शोक




जौनपुर । सिंगरामऊ रियासत की राजमाता रहीं 95 वर्षीया चपला सिंह का आज सुबह लम्बी बीमारी के हृदय गति रूकने से निधन हो गया है। समाज सेविका के रूप में मशहूर रहीं चपला सिंह के निधन की खबर वायरल होते ही पूरे इलाके में शोक छा गया बड़ी संख्या में उनके शुभ चिन्तक आवास पर पहुंच कर उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए अपनी शोक संवेदनायें व्यक्त किया है। उनके निधन से सिंगरामऊ के व्यापारियों ने शोक में अपने प्रतिष्ठानो को बन्द कर दिया। 
खबर है कि राजमाता की तबीयत खराब होने पर उनके पुत्र गण कुंवर जय सिंह बाबा उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल ले गये थे जहां उनकी सांसे थम गयी। उनका अन्तिम संस्कार वाराणसी स्थित मणिकर्णिका घाट पर किया गया।राजमाता अपने पीछे तीन पुत्रों सहित भरा पुरा परिवार छोड़ गयी है। आजादी के बाद रियासतों के खत्‍म होने के बाद भी इस परिवार एक राज परिवार की तरह है। राजमाता अपने जीवन काल में एक समाज सेविका के रूप में गरीबो हमदर्द बनी रही उनके निधन पर वर्तमान विधायक रमेश चन्द मिश्रा,पूर्व विधायक ओम प्रकाश दूबे बाबा, पूर्व प्रमुख ओम प्रकाश सिंह ,चंचल सिंह सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य जनो ने अपनी संवेदनायें व्यक्त की है।


 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस