चन्दवक पुलिस ने मुठभेड़ कर एक मोटरसाइकिल चोर को किया गिरफ्तार ,गोली बायें पैर में घुटने के नीचे लगी

 



जौनपुर। थाना चन्दवक पुलिस ने बीती रात गस्त के दौरान थाना क्षेत्र के बलरामपुर गांव के पास एक हल्की मुठभेड़ में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले बदमाश राज बहादुर भारती उर्फ शनी को गिरफ्तार कर उसके पास से दो चोरी की मोटरसाइकिल सहित 315 बोर का तमंचा  एवं  कारतूस बरामद करने का दावा किया है। पकड़े गये बदमाश के बांये पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है।

घटना के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा संजय कुमार ने अपना बयान जारी करते हुए कहा कि एसपी के निर्देश पर थाना चन्दवक की पुलिस थाना प्रभारी के साथ गस्त कर रही थी बलरामपुर गांव के पास स्थित ट्यूबवेल पर खबर मिली कि एक बदमाश नरकटा की ओर से आ रहा है इस सूचना पर पुलिस ने आने वाले व्यक्ति को रोका तो उसने पुलिस बल पर फायरिंग शुरू कर दिया पुलिस ने भी जबाबी कार्यवाही किया पुलिस की गोली बदमाश के बायें पर में घुटने के नीचे लगी इसके बाद बदमाश गिरफ्तार कर लिया गया। 


गिरफ्तार बदमाश से नाम पता पूंछने पर उसने अपना नाम राज बहादुर भारती निवासी आदम पुर अकबर थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर बताया। पुलिस की इस मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश साहिल गौतम नयनसंड थाना गौराबादशाहपुर और आशीष कुमार ग्राम रसड़ा चन्दवक भागने में सफल रहे। पकड़े गये बदमाश के पास से दो मोटरसाइकिल एवं तमंचा बरामद करने की बात पुलिस द्वारा बतायी गयी है। पुलिस की माने तो पकड़े गये बदमाश के उपर थाना चन्दवक और केराकत में पहले से आधा दर्जन अपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस विधिक कार्यवाई करने के उपरांत गोली से घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी भेजा गया है। इस गिरफ्तारी से पुलिस अपनी पीठ भले थपथपा रही है लेकिन गोली का निशाना बायां पैर क्यों होता है यह एक बड़ा सवाल खड़ा होता है। 



  

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस