सरकार ने बीती रात आधा दर्जन आईपीएस ऑफिसरों का किया तबादला


यूपी में बुधवार देर रात फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। यहां शासन ने आधा दर्जन वरिष्ठ आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए। जिसमें चार डीजी रैंक और दो एडीजी रैंक के अफसर भी शामिल हैं। तबादले की ताजा जानकारी के अनुसार मानवाधिकार में डीजी गोपाल लाल मीणा को सीबीसीआईडी का डीजी बनाया गया है। जबकि विश्वजीत महापात्रा के हटाए जाने के बाद से सीबी सीआईडी के डीजी का काम विजिलेंस के डीजी पीवी रामा शास्त्री देख रहे थे। प्रशिक्षण निदेशालय का डीजी प्रस्ताव जल्द तैयार करने के LDA वीसी ने दिए निर्देश ऐसे में अब डीजी जेल आनंद कुमार को फायर सर्विस का डीजी बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें जेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इधर ईओडब्ल्यू के डीजी राजेंद्र पाल सिंह को प्रशिक्षण निदेशालय का डीजी बनाया गया है। दरअसल प्रशिक्षण निदेशालय के डीजी सुजान वीर सिंह 31 अगस्त को रिटायर हो रहे हैं। इस स्थिति में राजेंद्र पाल सिंह उसके बाद डीजी प्रशिक्षण का कार्यभार संभालेंगे। दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा से फायर सर्विस का चार्ज ले लिया गया है और ईओडब्ल्यू का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है। 
एडीजी स्तर के दो अफसरों का तबादला किया गया है। जिसमें भर्ती बोर्ड में एडीजी रेणुका मिश्रा को एसआईटी का एडीजी और सीबीसीआईडी में एडीजी आरके स्वर्णकार को भर्ती बोर्ड में एडीजी बनाया गया है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस