उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की तैयारी, जानें बनी चुनाव समिति में किसके नाम पर सोनिया की मुहर


कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तैयारी शुरू कर दी है. कांग्रेस ने चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया है. इसमें कई अहम नेताओं के नाम हैं. इस सूची पर सोनिया गांधी ने मुहर लगाई है.

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश चुनाव समिति के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी. इस समिति में अजय कुमार लल्लू, सलमान खुर्शीद, राजीव शुक्ला, वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई, निर्मल खत्री, प्रमोद तिवारी, पीएल पूनिया, आरपीएन सिंह, राजेश मिश्रा, बेगम नूर बानो और कई अन्य नेताओं को जगह मिली है. उत्तर प्रदेश में अगले साल फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है.

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस