राजकीय पुस्तकालय में गंदगी देख भड़के डीएम जिम्मेदारो को जानें क्या दिया निर्देश


जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा राजकीय पुस्तकालय जौनपुर एवं शाही पुल स्थित पुस्तकालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुस्तकों को कैटलॉग के हिसाब से रखने हेतु निर्देशित किया। राजकीय पुस्तकालय में गंदगी पाए जाने पर असंतोष व्यक्त किया साथ ही अनुपयोगी सामग्री, जिसका कोई उपयोग नहीं हैं उसे नियमानुसार निष्प्रयोज्य घोषित करने हेतु निर्देशित किया।
खराब कंप्यूटर को ठीक कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित को निर्देश दिया। उन्होंने पुस्तकालय अध्यक्ष बृजेश कुमार को निर्देश दिया कि पुस्तकालय में समाचार पत्र, मैगजीन, साहित्यिक पुस्तकें, प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकों को विशेष तौर पर शामिल करें जिससे कि अधिक से अधिक छात्र व छात्रायें इसका लाभ उठा सकें। जिलाधिकारी ने साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए।
शाही पुल स्थित लाइब्रेरी के निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका संतोष कुमार मिश्रा को निर्देश दिया कि लाइब्रेरी का नवीनीकरण कराया जाए। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय हेतु 01 कंप्यूटर खरीद लिया जाए और लाइब्रेरी को पूरे दिन खोला जाए। पुस्तकों पर नम्बरिंग एवं कैटलॉग के हिसाब से रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस