संबद्ध महाविद्यालयों में रोवर्स रेंजर्स की गतिविधियां अनिवार्य हों : कुलपति

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार मैं रोवर्स रेंजर्स की कार्यसमिति की वार्षिक बैठक कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें विश्वविद्यालय से संबद्ध समस्त महाविद्यालयों में रोवर्स रेंजर्स की गतिविधियां अनिवार्य रूप से लागू किए जाने पर बल दिया गया । इस संबंध में कुलाधिपति कार्यालय से निर्देश भी प्राप्त हुआ है कि विश्वविद्यालय स्तर पर राज्य पुरस्कार एवं उप राष्ट्रपति पुरस्कार प्रशिक्षण कार्यक्रम रोवर्स रेंजर्स के परिसर में आयोजित किए जाएंगे । रोवर्स रेंजर्स गतिविधियों में मिशन शक्ति दहेज उन्मूलन अस्पृश्यता निवारण, वृक्षारोपण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जल संरक्षण आदि गतिविधियों को प्रभावी ढंग से लागू किए जाने पर बल दिया गया। एक छात्र- एक वृक्ष अभियान के अंतर्गत समस्त विद्यार्थियों का आवाह्न किया जाता है कि आप अपने पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए छोटी-छोटी खुशियों को वृक्ष लगाकर वृक्ष दान देकर मनाने की आदत भी डालें। कोविड-19 काल में उत्तर प्रदेश शासन की गाइड लाइन के अनुसार जनपदीय समागम और विश्वविद्यालय समागम तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी नवंबर 2021 में आयोजित किए जाएंगे। रोवर्स रेंजर्स के संयोजक डॉ जगदेव जी ने वार्षिक एजेंडा को विस्तार पूर्वक सदन के समक्ष रखा। इस अवसर पर वित्त अधिकारी श्री संजय कुमार राय, कुलसचिव महेंद्र कुमार, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त, आजमगढ़ , हीरालाल यादव, डॉ  नूरतलअत, डॉ देवेंद्र प्रताप सिंह,  डॉ सफी उजमा, डॉक्टर अजय कुमार दुबे, डॉ अमरजीत, डॉ मनोज कुमार मिश्र, डॉ सत्येंद्र प्रताप सिंह,डॉ राकेश कुमार यादव, समन्वयक राष्टीय सेवा योजना, डॉ झांसी मिश्रा, आर के जैन, नीरज  एवं  लक्ष्मी प्रसाद मौर्या आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस