भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105 वी जयंती पर 105 दीप जलाकर किया याद


जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के मार्गदर्शक एवं राष्ट्रवादी नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 105 वी जयंती के मौके पर 105 दीप जलाकर उन्हे याद कर उनके मार्गदर्शन पर चलने का संकल्प लिया है, शनिवार की देर शाम दीन दयाल उपाध्याय पार्क मे दीप प्रज्वलित कर उन्हें याद किया उनके जीवन पर रोशनी डालते हुए प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि श्री उपाध्याय एक सच्चे राष्ट्रवादी होने के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के मार्गदर्शक भी रहे जिन्होंने देश और समाज के लिए अपना पूरा जीवन राष्ट्र और भाजपा के नाम किया, जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि श्री उपाध्याय जी के मार्गदर्शन पर चलकर भारतीय जनता पार्टी के नेता देश की सुरक्षा के लिए कार्य कर रहे हैं, उन्होंने देश के जांबाज विकास पुरुष और धरतीपुत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए निर्णय और देश के चौमुखी विकास पर बोलते हुए कहा कि मोदी जी का यह नारा सबका साथ सबका विकास शत प्रतिशत सफल हुआ है जिससे भाजपा का ग्राफ तेजी से बढ़ा है उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के साढ़े 4 वर्षों के कार्यकाल को भी एक-एक कर गिनाया और कहां के योगी राज्य में गुंडे मवाली भूमिगत होने और ऊपर पहुंचने से समाज में डर का माहौल नहीं रहा महिलाएं और युवतियां भी बिना खौफ के आ जा रही हैं जो प्रदेश की आवाम के लिए गौरवपूर्ण है। उक्त अवसर पर राजेश श्रीवास्तव, पीयूष गुप्ता, रविन्द्र सिंह, राजू दादा, अभय राय, आमोद सिंह, नरेन्द्र उपाध्याय, इन्द्रसेन सिंह, प्रदीप यादव, विपिन द्विवेदी, प्रमोद प्रजापति, हर्ष मोदनवाल, मण्डल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव और मण्डल के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस