जमीन विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई व उसके पत्नी की किया हत्या, पुलिस मौके पर अभियुक्त फरार



वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रहीमपुर नई बस्ती में आज रविवार की सुबह संपत्ति के विवाद में एक शख्स ने अपने छोटे भाई और उसकी पत्नी की चाकू से घोपकर हत्या कर दी है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा है। सूचना के बाद कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रहीमपुर नई बस्ती निवासी  मुन्ना (40) का अपने छोटे भाई निसार (35) के साथ कई माह से पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार सुबह भी इसी मसले पर दोनों भाइयों में कहासुनी शुरू हो गई। कहासुनी पहले गाली-गलौज और फिर मारपीट में बदल गई।
इसी दौरान मुन्ना अपने कमरे से चाकू लाया और छोटे भाई निसार पर हमला कर दिया। बीच-बचाव में जब उसकी पत्नी खुशबू (30) आई तो आरोपी ने उस पर भी चाकू से कई वार किए। दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। शोरगुल सुनकर जब तक लोग पहुंचते तब दोनों की मौत हो गई।
इधर, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गांव से फरार हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। दोहरे हत्याकांड से गांव में सनसनी है। घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस