19 सितम्बर को 51 केन्द्रो पर राजकीय इन्टर कालेज के प्रवक्ता की परीक्षा,जाने क्या है तैयारी

जौनपुर। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित  प्रेक्षागृह में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज की प्रारंभिक परीक्षा 2020 के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की गई।  यह परीक्षा जनपद के 51 परीक्षा केंद्रों पर 19 सितंबर 2021 को एक सत्र में पूर्वान्ह 11:00 बजे से अपराहन 1:00 बजे तक संपन्न होगी।  परीक्षा को शुचिता पूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस एवं तथा आवश्यक सेक्टर मजिस्ट्रेट व प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात करने हेतु निर्देशित किया ।  उन्होंने कहा कि तैनात स्टैटिक मजिस्ट्रेट अपने परीक्षा केंद्र पर परीक्षा प्रारंभ होने से परीक्षा समाप्ति तक उपस्थित रहकर नकल विहीन एवं पारदर्शी परीक्षा संपन्न कराएंगे। समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा दिनांक 19 सितंबर 2021 को प्रथम सत्र की गोपनीय शील्ड पैकेट के लिए कोषागार में प्रातः 6:00 बजे उपस्थित होंगे तथा वह अपनी सामग्री को प्राप्त कर परीक्षा प्रारंभ होने से डेढ़ घंटा पहले परीक्षा सामग्री अपने-अपने परीक्षा केंद्र पर ले जाकर पर्यवेक्षक / प्रधानाचार्य को उपलब्ध कराएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस