बीएड प्रवेश के लिए आनलाइन काउंसिलिंग शुरू, जानें कब तक होगा रजिस्ट्रेशन,किसे मिल सकेगा पहले अवसर



संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड 2021-2023 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग आज शुक्रवार से लखनऊ यूनिवर्सिटी की वेबसाइट lkouniv.ac.in पर शुरू हो गई। इसके अंतर्गत पहले चार दिन यानी 20 सितंबर तक केवल रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे। 21 को पहले राउंड के रजिस्ट्रेशन का आखिरी दिन होगा और उसी दिन से च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पहले राउंड में रैंक से 75 हजार तक के अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा। 

बता दें कि यह ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया तीन चक्रों (मुख्य काउंसलिंग, पूल काउन्सिलिंग और सीधे प्रवेश) में होगी। मुख्य काउंसलिंग पूरी होने के बाद एक राउंड पूल काउंसलिंग का होगा और उसके बाद भी अगर सीटें बचती हैं तो कॉलेजों को यह छूट होगी कि वे उनपर सीधे प्रवेश ले सकते हैं। बीएड के प्रवेश की पूरी प्रक्रिया में प्रदेश के 16 राज्य विश्वविद्यालयों के अन्तर्गत आने वाले 2479 राजकीय, सहायता प्राप्त महाविद्यालय, स्ववित्तपोषित महाविद्यालय शामिल हैं। इन विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में बीएड की कुल सीटें 2,35,310 हैं। इनमें से 7830 सीटें विश्वविद्यालय और राजकीय या सहायता प्राप्त महाविद्यालयों की हैं। जबकि बाकी 2,27,480 सीटें स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों की हैं। 


इसके अलावा हर महाविद्यालय में आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के अभ्यर्थियों के लिए 10 प्रतिशत अतिरिक्त सीटें भी उपलब्ध होंगी। ईडब्ल्यूएस की सुविधा सरकारी, अनुदानित, गैर अनुदानित और स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में होगी किन्तु अल्पसंख्यक संस्थानों में यह सुविधा नहीं उपलब्ध होगी। 

काउंसलिंग के लिए विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों का पूरा विवरण और प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी लखनऊ विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर उपलब्ध है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस