पंचायत चुनाव लगे वाहनो के स्वामी अपना भुगतान कारायें, जानें क्या अभिलेख देने होंगे


जौनपुर। अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी (न०नि०) ने समस्त हल्के एवं भारी वाहन स्वामियों को अवगत कराया है कि जिनके वाहन त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 में सम्पन्न हुए निर्वाचन कार्य हेतु अधिग्रहित किये गये थे, उन वाहन स्वामियों द्वारा अभी तक अपना बैंक खाता संख्या एवं बैंक का नाम आई०एफ०सी० कोड नम्बर तथा वाहन की आर0एसी0 की छाया प्रति जमा न किया हो तो ये वाहन स्वामी अपने वाहन से सम्बन्धित अभिलेख एवं जिसके नाम से वाहन है उनका बैंक खाता (पासबुक की छाया प्रति) जिसमें आई०एफ०सी० कोड साफ-साफ अंकित हो तीन दिवस के अन्दर प्रभारी अधिकारी यातायात/ जिला पूर्ति कार्यालय जौनपुर में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। यदि आप द्वारा अपना बैंक खाता संख्या समय से उपलब्ध नहीं कराया जाता है तो धनराशि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा वापस ले लिए जाने के बाद भुगतान किया जाना सम्भवः न होगा जिसके लिए कार्यालय जिम्मेदार नहीं होगा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस