प्रियंका गांधी उठायेगी इस महिला आटो चालक की बेटी के पढ़ाई का पूरा खर्च, भेजवाया फीस और किताब - कांपी


कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी गोरखपुर की मोहिनी पटेल की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी। प्रियंका गांधी के निर्देश पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने मोहिनी को एक साल की फीस, किताब-कॉपी और अन्य सामान भेंट स्वरूप दी। मोहिनी महिला ऑटो ड्राइवर कुंती देवी की बेटी है।
दरअसल, पूर्व केंद्रीय मंत्री और मेनिफेस्टो कमेटी के चेयरमैन सलमान खुर्शीद जब गोरखपुर आए थे तो उन्होंने कुंती देवी के ऑटो की सवारी की थी। इस दौरान कुंती देवी ने अपनी बेटी की पढ़ाई का मसला सलमान खुर्शीद के सामने उठाया था। बताया था कि ऑटो ड्राइवर के रूप में काम करके किसी तरह से अपने परिवार का भरण-पोषण तो कर लेती है, लेकिन बच्चों को पढ़ा पाना उनके लिए संभव नहीं हो पा रहा है।
सलमान खुर्शीद ने प्रियंका गांधी के समझ यह मामला रखा था। मामले का संज्ञान लेते हुए प्रियंका गांधी ने कुंती देवी की बेटी मोहिनी पटेल की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने का जिम्मा लिया। इसी क्रम में मंगलवार को प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने धर्मशाला टैक्सी स्टैंड पर कुंती देवी व उनकी बच्ची मोहिनी पटेल से मुलाकात कर उन्हें भेंट स्वरूप एक साल की फीस, कापी, किताब एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं को सौंपकर बच्ची के हौसले को बढ़ाया है।
महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर तबके को ध्यान में रखते हुए प्रारंभ से लेकर अब तक खड़ी है और आगे भी रहेगी। इस दौरान प्रदेश सचिव दिलीप कुमार निषाद, उज्जैर खां, जितेंद्र विश्वकर्मा, श्यामशरण श्रीवास्तव, प्रणव उपाध्याय, साहिल विक्रम तिवारी, सुनीला देवी, मुस्तफा अंसारी, सुहेल अंसारी, प्रभात चतुर्वेदी, राकेश मौर्या, गोपाल गांधी आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस