जौनपुर : किशोर का फिसला पैर और काल के गाल में समा गया, जानें घटना की क्या है कहानी



जौनपुर। जनपद के थाना मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र स्थित वारी गांव से गुजर रही शारदा सहायक नहर में आज रविवार को एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। तीन घंटे की खोजबीन के बाद उसका शव बरामद हो सका, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वारी गांव के पास नहर पर पुलिया बनी हुई है। पुलिया पर सुबह 9 टहलते हुए आशीष गौतम(16) पुत्र रमेश गौतम पहुंचा था। लोगों ने बताया कि आशीष संकरी बनी पुलिया पर टहल रहा था, जहां असंतुलित होकर नहर में गिर पड़ा। खबर लगते ही गांव में हड़कंप मच गया।
इसी बीच घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर मछलीशहर कोतवाली से सब इंस्पेक्टर गोपाल तिवारी भी पहुंचे और वर्दी निकालकर ग्रामीणों के साथ नहर में शव को खोजने में जुट गए। तीन घंटे की खोजबीन के बाद दोपहर 12 बजे आशीष सरपत के झुरमुट में फंसा मिला।सांस चलने की बात कहकर पुलिस और परिजन बाइक से लेकर मछलीशहर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। आशीष चार भाई-बहनों में मृतक सबसे बड़ा था। इस संबंध में मछलीशहर कोतवाली दिनेश प्रकाश पांडेय ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

 

 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस