रजिस्ट्रेशन नंबर की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया,मैथमेटिक्स में कैरियर के अवसर पर हुआ वेबिनार

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर में राजू भैया संस्थान के गणित विभाग में मैथमेटिक्स कैरियर के अवसर विषय पर एक दिवसीय वेबिनार का आयोजन किया गया।

बतौर मुख्य अतिथि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गणित विभाग के प्रोफेसर सत्यदेव ने कहा मूलभूत गणितीय माध्यम से रामानुजन टैक्सी नंबर,कांपरेकर नियतांक, अंकों के क्रमचय के सभी प्रकार के रजिस्ट्रेशन नंबर (मोबाइल नंबर,मोटर गाड़ी आदि) के निर्माण के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। पीपीटी के माध्यम से स्नातक और परास्नातक के विद्यार्थियों को गणित की गहनता के बारे में समझाया।

अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि का को पहले तोड़िए, ता पर दीजिए भाग, गुणा करते धन जोड़िए, ऋण को दे घटाएं श्लोक के माध्यम से गणित को समझाया। अतिथियों का स्वागत संस्थान के निदेशक प्रो.देवराज सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ. राजकुमार, डॉ.प्रमोद यादव, डॉ. गिरधर मिश्र, डॉ  अजीत सिंह, डॉ नीतेश जायसवाल, डॉ. श्रवण कुमार,  डॉ. आशीष कुमार मौर्य, डॉ. शशिकांत यादव, डॉ. सुजीत चौरसिया आदि उपस्थित थे।



Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस