पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बी.एससी, एम एससी, बीकाम अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एमएससी इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री , बी एससी (एग्रीकल्चर) एवं बी कॉम अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है।

विश्वविद्यालय की परीक्षा परिणाम घोषणा समिति के समन्वयक डॉ. मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि  एमएससी इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है।अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम को देख सकते है। डॉ. गुप्ता ने बताया की इसके पूर्व बी. एससी. एग्रीकल्चर अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम 11 सितम्बर तथा बी. कॉम. तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम 10 सितंबर को घोषित हो चुका है। परीक्षा नियंत्रक श्री वी एन सिंह  ने कहा विश्वविद्यालय जल्द से जल्द जिन विषयों का मूल्यांकन हो चुका है उनके परिणाम घोषित करने में लगा हुआ है ताकि विद्यार्थियों को किसी अन्य जगह प्रवेश या प्रतियोगी परीक्षा में बैठने में कोई कठिनाई ना हो। डॉ मनीष गुप्ता ने बताया कि परीक्षा परिणाम को घोषित करने में समिति के सभी सदस्य डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. संजीव गंगवार एवं श्रीमती करुणा निराला  विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा परिणाम का बारीकी से मिलान कर एवं त्रुटि रहित बनाने में  देर रात्रि तक कार्य कर रहे है जिससे समय से परीक्षा परिणाम घोषित हो सके ।


Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस